मंगलवार को कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि चंद सेकेंड में ही एक पूरा घर बिखर गया। बता दें कि इस घर के मालिक कुँवारी गांव के केशर सिंह दानू थे ।बता दें कि गांव के अधिकतर घर इसी तरह गिर रहे हैं ।लोग अपने आंखों के सामने अपने घरों की तबाही देख रहे हैं ।
बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के कुंवारी गांव में स्थानीय लोगों के मकान भूस्खलन के कारण गिर गए ग्रामीणों ने इस दौरान घर के गिरने का वीडियो बना लिया ।आए दिन गांव पर पत्थर व मलबा गिरता रहता है।
भूस्खलन ने उनकी फसल को पूरी तरह तबाह कर दिया है।राजमा और आलू की फसल ने गांव की मुख्य फसल है किंतु भूकंप ने सब कुछ तबाह कर दिया है।निदिया टोक में करीब 75 गांव परिवार रहते हैं ।
यह वीडियो बागेश्वर के कपकोट के कुंवारी गांव का है. भूस्खलन की वजह से मकान ढह गया… गांव का यह सबसे बड़ा मकान था. मकान के साथ बहुत सारे सपने भी ढह गए. घर-कुड़ी से जुड़ी यादें भी चली गईं…#Uttrakhand @pushkardhami @ukcmo pic.twitter.com/SyLkaZc0t0
— Ganesh Joshi/गणेश जोशी (@joshiumeed) October 11, 2022
इसके बाद सभी परिजन गौशाला में रहने को मजबूर हैं ।गांव में 75 फीसदी घर तबाह हो गए हैं ।वहीं विश्व बैंक ने 2013 में टेंट प्रदान किया था।समुदाय के प्रधान खिम सिंह दानू और धर्मा देवी के अनुसार , गांव रहने के लिए अनुपयुक्त है सभी लोग सरकार से उम्मीद बनाए हुए हैं।







