कभी कभी खुशियां एक पल में हजारों सपने दिखाती और अगले ही पल में सपने चूर चूर कर देती है ऐसा ही एक किस्सा हुआ बिहारी लाल के साथ बता दें कि उनके अकाउंट में अचानक खरबों रूपए आ गए भले ही यह थोड़े समय के लिए ही क्यों न हो, वह अचानक एक “अरबपति” बन गए।
उनके गांव में एक जन सेवा केंद्र ने राजस्थान में एक ईंट भट्ठा इकाई में काम करने वाले 45 वर्षीय ध्याड़ी मजदूर बिहारी लाल को बैंक ऑफ इंडिया के अपने जन धन खाते से 100 रुपये निकालने की अनुमति थी।थोड़ी देर बाद, उन्हें एक एसएमएस मिला , जिसमें बताया गया था कि उनके खाते मे करोड़ो रुपये जमा हैं।
वह उत्तर प्रदेश के अपने गृहनगर कन्नौज में रहते थे , जहां बरसात के मौसम के कारण ईंट भट्ठा इकाई बंद हो गई थी ।बिहारी लाल ने बैंक के मित्र से मुलाकात की , जिन्होंने खाते की जांच के बाद अपने खाते में राशि का सत्यापन किया ।
जब बिहारी लाल पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचे तो वहां पर उनके सारे सपने टूट गए बता दे कि बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि आपके अकाउंट में कोई भी पैसा नहीं आया है यह जो भी हुआ वह सब टेक्निकल एरर है टेक्निकल एरर के कारण ही अकाउंट में अनगिनत पैसा दिखाया जा रहा है जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है।
बैंक के प्रमुख जिला प्रबंधक अभिषेक सिन्हा ने कहा कि “ऐसा लगता है, यह एक वित्तीय गलती हो सकती है।वरिष्ठ बैंक अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है , वहीं बिहार लाल का खाता कुछ समय के लिए फ्रीज कर दिया गया है







