Home उत्तराखंड उत्तराखंड: मातम में बदली शादी की खुशियां, बारातियों की कार खाई में...

उत्तराखंड: मातम में बदली शादी की खुशियां, बारातियों की कार खाई में जा गिरी, 4 की मौत कई घायल

0
Car fell into ditch in Almora 4 people died
Car fell into ditch in Almora 4 people died (Image Credit: Social Media)

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद से कार दुर्घटना की दुखद खबर सामने आई है। जहां शादी में जा रही कार खाई में गिर गई।देखते ही देखते बारातियों की खुशियां मातम में बदल गई।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार कार में 6 लोग सवार बताए जा रहे है।जिसमे 4 लोगों की मौत और दो लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

 बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग से अल्मोड़ा आ रहे बारातियों की एक कार खाई में समा गई। हादसा अल्मोड़ा जनपद के भैंसिया छाना ब्लॉक के काफलीगैर मोटर मार्ग हुआ ।

जहां कार ने अपना नियंत्रण खो कर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना आसपास स्थित लोगों ने पुलिस को दी ।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

बताया जा रहा है कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल है।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here