पहाड़ी राज्यों में गाड़ियों की खाई में गिरने की दुर्घटना एक आम सी बात है. आए दिन ऐसी कई दुर्घटनाओं की खबरें पहाड़ों से आती ही रहती है. ऐसी ही एक दुखद दुर्घटना की खबर हिमाचल प्रदेश बॉर्डर से आ रही है जहां एक कार में सवार चार लोग खाई में गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
अभी तक मिली खबरों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह विकासनगर से एक कार मीनस की ओर जा रही थी. हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर के पार क्वानू-मीनस मार्ग पर कार चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और काट सीधा टोंस नदी की खाई में जा गिरी. कार में 4 लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. इनमें से दो हिमाचल और दो देहरादून विकासनगर के रहने वाले थे.
इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा के निर्देशन में पुलिस और एसटीएफ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लग गए. राहत और बचाव कार्य के लिए आसपास के ग्रामीणों ने भी प्रशासन की पूरी तरह से मदद की.








