कोरोना की जंग में कर्नाटक सरकार के छूटे पसीने, कहा अब भगवान ही हमें बचा सकते हैं

0
karnataka health minister says only god can save us from covid19

कोरोनावायरस अब भारत में भी अपना प्रकोप बहुत भयानक तरीके से दिखाने लगा है। भारत महामारी से विश्व का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन चुका है। हर रोज अब देश में 25 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं कर्नाटक की राज्य सरकार की वायरस से लड़ने में हालात खराब होती दिखाई दे रही है। राज्य में अब कोविड-19 के मामले बढ़कर 47,253 तक पहुंच गया है। वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के खिलाफ इस महायुद्ध में अपने हथियार टेक दिए हैं। उन्होंने अब सबकुछ भगवान के ऊपर छोड़ दिया है।

दरअसल राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। वहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा जल्द ही 50 हजार को भी पार करने वाला है। इसी के चलते उनकी सरकार पर भी कई आलोचनाएं और राजनीतिक हमले किये जा रहे हैं। इसपर स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने जवाब देते हुए कहा कि “अब सबकुछ भगवान के ऊपर ही है, वहीं हमे इस महामारी से बचा सकते हैं। हमें अपना ख्याल खुद रखना होगा। वायरस न तो गरीबी देख रहा है, न ही अमीरी और न ही कोई जाति या धर्म।” यह भी पढ़े: उद्धघाटन के 29 दिन बाद ही ढह गया पुल, पुल को बनाने में लगे थे 8 साल

online maths coaching

उन्होंने आलोचकों को भी जवाब देते हुए कहा कि ऐसे समय में भी मंत्रियों द्वारा सरकार पर आरोप लगाना ठीक नहीं है। हमें या तो भगवान बचा सकते हैं या तो लोगों को अब महामारी के खिलाफ खुद सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस नेताओँ से भी गुजारिश की कि वे इस मामले पर फालतू की बाते न बनाये। इससे लोग सिर्फ परेशान ही होंगे। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करें…. Dainik circle news par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here