Home उत्तराखंड जर्मनी की स्टीना बनी पहाड़न, हिंदू रीति-रिवाजों से की उत्तरकाशी के संदीप...

जर्मनी की स्टीना बनी पहाड़न, हिंदू रीति-रिवाजों से की उत्तरकाशी के संदीप सेमवाल से शादी

0
Germany's Stina married Sandeep Semwal of Uttarkashi as per Hindu customs.
Germany's Stina married Sandeep Semwal of Uttarkashi as per Hindu customs. (Image Source: Social Media)

खबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से है जहां भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर जर्मनी की स्टीना ने भारतीय रीति रिवाजों से उत्तराखंड के रहने वाले संदीप सेमवाल से शादी कर ली है। आपको बता दे स्टीना जर्मनी की रहने वाली है और साल 2018 में वो ऋषिकेश के एक आश्रम में योग सीखने के लिए आई थी जहां रहकर स्टीना ने भारतीय संस्कृति का अध्यन भी किया और वो भारतीय संस्कृति से इतना प्रभावित हुई की उन्होंने भारत में ही रहने का फैसला किया।

आपको बता दे जर्मनी की रहने वाली स्टीना ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के संदीप सेमवाल के साथ उत्तरकाशी के प्रसिद्ध मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर में शादी कर ली जिसके बाद स्टीना ने हिंदू धर्म भी अपना लिया और अपना नाम रोविता रख लिया

दरअसल स्टीना और संदीप की लव स्टोरी के पीछे भी एक रोचक कहानी है स्टीन बताती है की साल 2018 में जब वो जर्मनी से ऋषिकेश योग सीखने के लिए आई थी तब उनकी मुलाकात वहां संदीप से हुई क्युकी संदीप भी उसी आश्रम में आम करते थे जिसके बाद स्टीना भारत की संस्कृति से काफी प्रभावित हुई और उन्होंने भारत में रहकर ही शादी करने के फैसला लिया आपको बता दे स्टीना को संदीप से शादी करने के लिए उनके योग गुरु ने उनको प्रेरित किया था और संदीप से शादी करने की सलाह दी थी।

इसी बीच देश में कोविड काल आ गया और स्टीना जर्मनी चली गई और उनके गुरु का भी देहांत हो गया स्टीन के जर्मनी जाने के बाद भी उनका मन उत्तराखंड में ही था फिर उन्होंने उसके लिए अपने परिवार वालों से बात करी और उनको शादी के लिए मना लिया जिसके बाद स्टीन अपने परिजनों के साथ वापस उत्तराखंड आई और संदीप सेमवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here