
उत्तरप्रदेश के उदयरामपुर नंगला गांव के रहने वाले यशपाल नागर और उनके बेटे शेखर नागर दोनों का एक साथ यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में चयन हो गया है। जैसे ही ये खबर गांव तक पहुंची पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस जोड़ी की मिसाल दे रहा है। पिता पुत्र दोनों ने एक साथ लखनऊ पहुंचकर नियुक्ति पत्र भी प्राप्त कर लिया है।
आपको बता दे यशपाल नागर ने 16 साल तक भारतीय सेना में रहकर देश सेवा की। जिसके बाद वो 2019 में रिटायर हो गए और उसके बाद वे दिल्ली में एक सिविलियन पद पर कार्यरत थे। लेकिन यशपाल नगर के मन में कुछ और ही था।
जब उनके बेटे ने यूपी पुलिस भर्ती के लिए तैयारी शुरू की तो उनके पिता यशपाल ने भी साथ ही परीक्षा दी। साल 2024 की इस परीक्षा का परिणाम आया जिसमें पिता और पुत्र दोनों ने सफलता पाई कर यूपी पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हो गए हैं। और अब पिता पुत्र दोनों ने लखनऊ पहुंचकर एक साथ नियुक्ति पत्र भी प्राप्त कर लिया।