उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। साथ ही चोटियों पर हल्के हिमपात का क्रम भी जारी है।केदारनाथ समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में तीसरे दिन भी हल्की बर्फबारी जारी रही। इससे चोटियों और उनके आसपास के क्षेत्रों में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है।इधर, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अगले कुछ दिन पहाड़ों में पाले और मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।







