Home उत्तराखंड ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यों की समीक्षा, DM ने अधिकारियों को निस्तारण...

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यों की समीक्षा, DM ने अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

0
Review of works of Rishikesh-Karnprayag rail project, DM gives instructions to resolve pending cases
Review of works of Rishikesh-Karnprayag rail project, DM gives instructions to resolve pending cases

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्राड गेज रेल लाइन परियोजना के तहत जनपद में 126 किमी निर्माण कार्यों के तहत लंबित प्रकरणों के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की।बैठक में ग्राम बैडाणू, वाण एवं खत्यारी की चयनित भूमि को बदरीनाथ वन प्रभाग के पक्ष में हस्तांतरित करने, ग्राम कोलड़ा में निजी नाप भूमि के हितबद्ध व्यक्तियों को प्रतिकर वितरण की कार्रवाई पूर्ण 

स्टेशन यार्ड निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए ग्राम सिवाई एवं भट्टनगर में रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि का सीमांकन करने, ग्राम कोलड़ा में भूमि के सापेक्ष अनुसूची-दो के तहत धनराशि की मांग, ग्राम लंगाली एवं ग्राम कोलड़ा में प्रस्तावित अतिरिक्त रेलवे स्टेशन यार्ड विस्तारीकरण के लिए प्रत्यावर्ती वन भूमि में स्थित बाधक वृक्षों का पातन पर जानकारी ली।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी पोखरी व कर्णप्रयाग और प्रभागीय वनाधिकारी बदरीनाथ को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय बनाते हुए सभी मामलों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करें।

साथ ही इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। ताकि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा सके।बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी बदरीनाथ वन प्रभाग सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, रेल विभाग के अधिकारी सूरज प्रकाश, मोहन सिंह बिष्ट के अलावा संबंधित उप जिलाधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here