Home उत्तराखंड देहरादून में पटाखे जैसी आवाज वाली बाइकों पर कार्रवाई, पुलिस ने 18...

देहरादून में पटाखे जैसी आवाज वाली बाइकों पर कार्रवाई, पुलिस ने 18 बुलेट कीं सीज

0
Dehradun police seize 18 Bullet bikes for cracker-like sound
Dehradun police seize 18 Bullet bikes for cracker-like sound

जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत क्लेमेनटाउन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 18 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज किया है।यह अभियान देहरादून पुलिस की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर सत्यापन, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

थाना क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ अराजक तत्व अपनी मोटरसाइकिलों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे हैं।इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था और विशेष रूप से बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया।गठित टीमों ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here