
देहरादून मसूरी मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी झील देहरादून की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। कोतवाली मसूरी के अनुसार कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।फायर सर्विस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (36), निवासी ग्राम टिमली, थाना सहसपुर, की मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर साजिद (30), निवासी ग्राम टिमली, घायल है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव और घायल को खाई से बाहर निकाला।






