Home उत्तराखंड उत्तराखंड: टैक्सी अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी; चालक की मौत

उत्तराखंड: टैक्सी अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी; चालक की मौत

0
Taxi lost control and fell onto roof of house; driver killed
Taxi lost control and fell onto roof of house; driver killed

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत-चौबटिया मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई। देहोली गांव के पास करीब तीन बजे एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15-20 मीटर नीचे जा गिरी और एक मकान की छत पर पलट गई। हादसे के वक्त मकान के भीतर परिवार के सदस्य सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। 

जानकारी के अनुसार वैगनआर कार संख्या यूके 02-टीए-3159 को भुवन प्रसाद (32) निवासी मटेला, काफलीगैर (बागेश्वर) चला रहा था। वह टैक्सी चालक था और मंगलवार को बरात लेकर सिवाली गांव आया था। बुधवार तड़के देहोली के पास तीव्र मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चालक कार से छिटककर पत्थर की छत पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर चौबटिया चौकी प्रभारी राजकुमार व एसआई फिरोज खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। भुवन परिवार का कमाऊ सदस्य बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here