दून पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी अपार्टमेंट में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि लाखों रुपये की नगदी और जुए का सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त रोशन लाल बंसल अपने फ्लैट में जुए का संचालन कर रहा था और स्वयं भी इसमें शामिल था। गिरफ्तार आरोपितों में पूर्व भाजपा नेता राकेश उर्फ तिनका भी शामिल है।







