Home उत्तराखंड उत्तराखंड: फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, सर्च अभियान जारी,...

उत्तराखंड: फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, सर्च अभियान जारी, घूमने आए थे चार दोस्त

0
Two young men washed away in Ganga while taking photos, search operation continues, four friends came to visit
Two young men washed away in Ganga while taking photos, search operation continues, four friends came to visit

ऋषिकेश के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय दो युवक गंगा में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नदी में डूब गए।मिली जानकारी के अनुसार डबल ट्रिपल बीच के पास घूमने आए चार दोस्तों में से दो युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों युवक नदी किनारे फोटो खींच रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज धारा की चपेट में आ गए।

घटना 21 मई की शाम की है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने आज सुबह से डीप डाइवरों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घटना स्थल प्रतिबंधित घाट क्षेत्र बताया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here