कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज के संविदा कर्मी ने ग्राम पंचायत छरबा, लाइन जीवनगढ़, रमसावाला, लखनवाला और हरबर्टपुर से कुल आठ सांपों का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए सांपों में छह इंडियन स्पेक्टाकल्ड कोबरा और दो कॉमन करैत शामिल हैं। कॉमन करैत को साइलेंट किलर भी कहा जाता है।







