Home उत्तराखंड उत्तराखंड: ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटरों पर उमड़ी भारी भीड़, यात्री ने टिकट...

उत्तराखंड: ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटरों पर उमड़ी भारी भीड़, यात्री ने टिकट काउंटर का शीशा तोड़ा

0
Huge crowd gathered at registration counters in Rishikesh, passenger broke glass of ticket counter
Huge crowd gathered at registration counters in Rishikesh, passenger broke glass of ticket counter

चारधाम यात्रा में पांच दिनों से बढ़ रही भीड़ के कारण दबाव बढ़ रहा है। ऋषिकेश में ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए भारी भीड़ लगी है। हजारों यात्री सुबह से लाइन में लगे हैं। यात्रियों की भीड़ के दबाव से रविवार को फिर से धक्का मुक्की हुई। इस दौरान रोडवेज टिकट काउंटर का शीशा भी टूट गया। महाराष्ट्र के यात्री ने जोर जबरदस्ती करते हुए काउंटर पर धक्का मारा। रोडवेज कर्मचारियों ने उक्त तीर्थयात्री को पुलिस को सौंपा दिया। समझौता होने के बाद युवक ने रोडवेज की संपत्ति क्षतिग्रस्त होने के बदले 1000 रुपये का जुर्माना जमा किया। उसके बाद पुलिस ने उक्त यात्री को छोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here