Home उत्तराखंड नगरासू गुरुद्वारे पर निहंगों का कब्जा तीसरे दिन भी जारी, मामला सुलझाने...

नगरासू गुरुद्वारे पर निहंगों का कब्जा तीसरे दिन भी जारी, मामला सुलझाने में जुटा प्रशासन

0
Nihangs continue their occupation of the Nagrasu Gurudwara for the third day; administration working to resolve the matter.
Nihangs continue their occupation of the Nagrasu Gurudwara for the third day; administration working to resolve the matter.

रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में निहंग सिखों का डेरा सोमवार को तीसरे दिन भी जारी है, जिससे क्षेत्र में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने और किसी भी प्रकार के गतिरोध को समाप्त करने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं।प्रशासनिक टीम विभिन्न पक्षों के साथ बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार बैठकें कर रही है। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि शनिवार दोपहर से सात से आठ निहंग कब्जा जमाए हुए हैं। इससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रशासन और निहंगों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। हालांकि, रविवार को निहंगों ने बंधक बनाए गए एक सेवादार को रिहा कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here