
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा सेना भर्ती रैलियां आयोजित कराने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके।कैबिनेट मंत्री महाराज के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके अकबर रोड स्थित शासकीय आवास पर हुई मुलाकात में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि जब वह लोकसभा में रक्षा मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे, तब उत्तराखंड में कई बार सेना भर्ती रैलियां आयोजित करवाई थीं।






