Home उत्तराखंड नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप...

नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

0
Himalayan Tahr, Siberian Weasel, and black bear spotted in Nanda Devi Park; 40 trap cameras set to reveal new secrets.
Himalayan Tahr, Siberian Weasel, and black bear spotted in Nanda Devi Park; 40 trap cameras set to reveal new secrets.

नंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू और पिका जैसे कई वन्यजीव दिखाई दिए हैं।इसके अलावा स्नो लेपर्ड जैसे वन्यजीवों भी मिले हैं। टीम ने अभियान के दौरान कई जगहों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं, जिनसे भी वन्यजीवों के बारे में और नई जानकारी सामने आ सकती है। नंदा देवी नेशनल पार्क में हर दस साल में टीम अभियान को जाती है।

इस अभियान की शुरुआत सात जून को हुई थी, अब टीम अभियान के तहत चिह्नित अंतिम स्थल सरसो पताल तक पहुंच गई है। टीम को कई जगहों पर हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू,भरल, पिका समेत छह जीव प्रत्यक्ष तौर पर दिखाई दिए हैं।डीएफओ अभिमन्यु बताते हैं कि इसके अलावा टीम को हिम तेंदुआ, रेड फॉक्स समेत 11 अन्य स्तनधारी वन्यजीवों के स्केट (मल) मिले हैं, जिनसे उनके संबंधित इलाके में होने की उपस्थिति का पता चलता है। चिड़ियों समेत अन्य जानकारी भी रिपोर्ट की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here