Home उत्तराखंड देहरादून में धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर...

देहरादून में धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

0
Crucial meeting of the Dhami Cabinet in Dehradun today; several important issues to be discussed.
Crucial meeting of the Dhami Cabinet in Dehradun today; several important issues to be discussed.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सचिवालय में हुई कैबिनेट में स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास, परिवहन सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों को रखा गया।शुक्रवार को बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर निर्णय हुआ। अपर सचिव, मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट ब्रीफिंग की। बताया कि गो पालन योजना से सामान्य वर्ग को लाभान्वित किया जाएगा। सब्सिडी दी जाएगी।गाय और भैंस भी खरीद सकेंगे। 

ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्रों में पैदा होने वाली जड़ी बूटियों को देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति में संशोधन कर सकते हैं। बताया कि उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी दी  गई।संगठित, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों का संरक्षण होगा। हर माह की 7 तारीख तक मजदूरी का भुगतान देना होगा। पुरुष व महिला श्रमिकों के लिए समान कार्य की समान मजदूरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here