Home उत्तराखंड चमोली सुरंग हादसा: टनल में एक और श्रमिक का शव मिला, दूसरे...

चमोली सुरंग हादसा: टनल में एक और श्रमिक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, मृतकों की संख्या हुई नौ

0
Chamoli tunnel tragedy: Body of another worker found in THDC tunnel, search for another continues; death toll rises to nine.
Chamoli tunnel tragedy: Body of another worker found in THDC tunnel, search for another continues; death toll rises to nine.

चमोली पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान आज मंगलवार को एक और श्रमिक का शव मिला है। शव को जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा दे गया।अब एक लापता श्रमिक की तलाश जारी है, जिसके लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च अभियान चला रही हैं। रेस्क्यू कार्य में तेजी लाते हुए टनल के भीतर जमा स्लज (कीचड़/मलबे) को लगातार हटाया जा रहा है।

इसके साथ ही टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से पानी एवं स्लज को हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिक की तलाश की जा सके।जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और  अभियान को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।लापता एक श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टनल के अंदर सभी संभावित स्थानों पर बारीकी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं और श्रमिक तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here