Home उत्तराखंड उत्तराखंड: त्यूणी में हादसा; 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, उत्तरकाशी...

उत्तराखंड: त्यूणी में हादसा; 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, उत्तरकाशी के व्यक्ति की मौत, घायल हायर सेंटर रेफर

0
Accident in Tyuni; vehicle plunges into 50-meter-deep gorge, Uttarkashi man dies, injured referred to higher center.
Accident in Tyuni; vehicle plunges into 50-meter-deep gorge, Uttarkashi man dies, injured referred to higher center.

पुरटाड रोड पर शनिवार रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। घटना का रविवार सुबह पता चला। हादसे में उत्तरकाशी की मोरी तहसील के सुनकुंडी निवासी खजान दास (40) की मौत हो गई, जबकि ग्राम सूचानू निवासी रविन लाल (34) घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।

थाना प्रभारी कुलदीप शाह के अनुसार, घटना शनिवार रात की है। सुबह करीब 7:40 बजे कंट्रोल रूम से वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहन के पास एक व्यक्ति मृत और एक घायल मिला।थाना प्रभारी के मुताबिक, घायल रविन लाल को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here