देहरादून में 35 वर्षीय पुलिस अधिकारी ने ने 11 वर्षीय लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में

0
Assistant Sub Inspector arrested for raping a 11 year old minor in Dehradun

देहरादून के सरकारी क्वाटर के शौचालय में 35 वर्षीय असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया। यह घटना रविवार शाम की है। आरोपी सबइंस्पेक्टर का नाम संजीव जगूदी है। आरोपी को सोमवार की शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की माता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करायी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की का परिवार और आरोपी एक ही काम्प्लेक्स में रहते थे।

सर्किल अफसर, शेखर चंद सुयाल ने कहा कि “पीड़ित की माता ने अनुसार, रविवार की दोपहर उनकी लड़की बाथरूम गयी थी। जब काफी समय तक वह लौटी नहीं तब उसकी माता उसे ढूंढने गयी। शौचालय पहुंचने के बाद माता ने अपनी बच्ची को आवाज़ लगाई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजा भी अंदर से बंद था। फिर अचानक आरोपी संजीव ने अंदर से खोला और भाग गया। जब माता अंदर गयी तो उसने अपनी बेटी को अचेत अवस्था में देखा। फिर वह लड़की को घर ले आयी और अपने पड़ोसियों को भी बुला लिया। एक पड़ोसी ने पुलिस को फ़ोन मिलाया और लड़की को अस्पताल ले जाया गया।”

यह भी पढ़े: बलिया जिले में पत्रकार की हत्या के आरोप में 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार, जमीद विवाद के कारण की गई थी हत्या

अफसर सुयाल ने यह भी कहा कि पीड़ित की माता ने FIR दर्ज कराई, आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया जा चुका है। देहरादून की SP श्वेता चौबे ने कहा कि “आरोपी 2 साल पहले रुद्रप्रयाग जिले से देहरादून आया था। पुलिस मुख्यालय जल्द ही आरोपी संजीव के खिलाफ कार्यवाही करेगा। फिलहाल पीड़ित लड़की अभी अपने घर पर स्थिर स्थिति में है।”

कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करे…. Dainik circle news par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here