उधम सिंह नगर में एक घर से 50 किलो गौ मांस बरामद हुआ है ।पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर अपनी गिरफ्त में ले लिया है।खबर है कि घर में मांस की बिक्री की जा रही थी और पुलिस ने मांस का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। आरोपियों से मिले मांस को गौ मांस होने की पुष्टि की है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। आखिर क्यों प्रशासन और पुलिस की नजरों से बचकर चोर चोरी छुपे मांस बेच रहे हैं।प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस की बिक्री होना प्रशासन पर ही सवाल पैदा करता है।
बीते शुक्रवार को कटोरा ताल चौकी प्रभारी ओम प्रकाश को उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित काजूबाग मोहल्ले की घर में प्रतिबंधित मांस की बिक्री की सूचना मिली थी। जिसके बाद चौकी प्रभारी ओम प्रकाश तुरंत अपनी टीम को लेकर मौके से घर में पहुंचकर छापामारी करके 50 किलो मांस बरामद कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधित मांस बरामद होने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उन तीनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद हनीफउर्फ गुड्डू, मोबीन और तंजीम के रूप में हुई है। यह तीनों रंगे हाथों मांस बेचते हुए पकड़े गए हैं।
यह भी पड़िए:देखिए क्या हुआ जब ट्विटर पर रक्षामंत्री से एक लड़की ने मांगी पहाड़ी टोपी,CM ने किया ये सब….
पुलिस ने उन तीनों को गिरफ्तार कर 50 किलो मांस और मांस काटने के औजार और तराजू बरामद कर दिए हैं। ओमप्रकाश चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच में मांस की गोवंश का होने की पुष्टि की गई है। पर लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अवैध रूप से कानून की नजर से बच कर इतना सारा मांस एक घर के अंदर क्यों बेचा जा रहा है और कितने लोग इनसे जुड़े हुए है और इस बारे में पुलिस प्रशासन को भनक क्यों नहीं लगी।उन तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मांस प्रतिबंधित होने की मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर दिया गया है।
यह भी पड़िए:तीन बच्चो की मां पर छाया इश्क का भूत, पति को कहा रास्ते मे आया तो मरवा दूंगी…
यह भी पड़िए:उत्तराखंड: लड़की को शादी का झासा देकर सालों से करता आ रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार..