बरेली में माता पिता ने अपनी नाबालिग लड़की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ तय की। लड़की ने इसका काफी विरोध किया, वह मात्र 17 साल की है। उसका कहना था कि उसे लड़का पसंद नहीं है और वह उससे शादी नहीं करना चाहती। लेकिन परिजनों ने लड़की की एक न सुनी और उसकी शादी उसी लड़के से तय कर दी जो लड़की को पसंद नहीं था। फिर अचानक एक दिन लड़की घर से गायब हो गयी। काफी ढूंढने पर भी जब लड़की कहीं नहीं मिली तब लड़की के पिता ने मोहल्ले के एक 52 वर्षीय झोलाछाप व्यक्ति पर आरोप लगाया। पिता के अनुसार उसकी मानसिक रुप से कमजोर बेटी का उस व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। पिता ने कहा कि उसकी बेटी झोलाछाप के पास दवाई लेने गयी हुई थी। उसके बाद देर रात को उसने झोलाछाप व्यक्ति घर के सभी गहने और 20000 रुपये लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़े: इस बार हजारों युवा पहनेंगे उत्तराखंड पुलिस की वर्दी, जानिए कितने पदों पर होने जा रही है भर्ती…
लड़की के पिता के अनुसार 52 वर्षीय झोलाछाप अपने साथ उसकी नाबालिग लड़की को भी ले गया। लेकिन शुक्रवार की शाम अचानक वह नाबालिग लड़की बरादरी थाना पहुंची। लड़की अपने साथ अपना सारा सामान लायी थी। लड़की ने थाने में पुलिस को बताया कि उसकी शादी उसकी मर्जी के बिना करवाया जा रहा है। जिसके बाद वह अपना घर छोड़कर उत्तराखंड के हरिद्वार में एक धर्मशाला पर रुकी हुई थी। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि अब वह अपने माता पिता के साथ नहीं रहना चाहती हैं। जिसके बाद यह भी सामने आया कि लड़की के पिता मोहल्ले कब झोलाछाप पर झूठा आरोप लगा रहे थे।