देश का कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिनमें से पहाड़ी राज्य उत्तराखंड भी बर्ड फ्लू की चपेट में आ गया है। पूरे राज्य में अब तक 700 से ज्यादा पक्षी मृत पाए जा चुके हैं। इसके बाद से ही उत्तराखंड सरकार ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। श्रीनिगर के कीर्ति नगर में एक कौवा मृत पाया और एसएसबी परिसर में भी 2 कौवे मृत पाए गए। अब कोटद्वार में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। क्योंकि बीते शुक्रवार को ही कोटद्वार में कुछ कौवे मृत पाए गए थे। जिसके बाद मृत कौओं पर बर्ड फ्लू की पुष्टि की गयी। जैसे ही कोटद्वार वासियों को इसकी खबर वहाँ हड़कंप मच गया। इसके बाद कोटद्वार के उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने कहा कि मृत कौओं के आसपास के एक किलोमीटर के क्षेत्र (area) को इन्फेक्टेड और 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्वीलांस क्षेत्र घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़े: देश के लिए गोरव का पल, उत्तराखंड के फौजी बहादुर सिंह ने बांग्लादेश में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल..
इन क्षेत्रों पर पोल्ट्री समान बेचने वाली दुकानों को प्रशाशन ने सावधान रहने का नोटिस जारी किया है। प्रशाशन का कहना है कि इन क्षेत्रों पर अंडा, मछली और चिकन की बिक्री भी नहीं होगी क्योंकि इनपर प्रतिबंध लगा दिया है। जो भी दुकानदार इन चीजों को बेचता हुआ पकड़ा गया उसपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन द्वारा लोगो से अपील की गई है कि लोग किसी भी मृत पक्षी को न ही छुवें और न ही उन्हें जमीन में दफनाने की कोशिश करें। इससे बर्ड फ्लू के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। यदि किसी को कहीं भी कोई पक्षी मृत मिलता है तो वह तुरंत वन विभाग को जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दे। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने बर्ड फ्लू की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की और उनको अलर्ट रहने के भी निर्देश दिये।