Home उत्तराखंड अल्मोड़ा में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, ड्राइवर की मौत...

अल्मोड़ा में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, ड्राइवर की मौत मौके पर ही मौत और 4 घायल…

सड़क दुर्घटना की खबर आए दिन आती रहती है। दिन में ना जाने कितनी सड़क दुर्घटना होती रहती है जिसमे अनेकों जाने जाती है।

0
Car fell in almora trench driver died four injured

सड़क दुर्घटना की खबर आए दिन आती रहती है। दिन में ना जाने कितनी सड़क दुर्घटना होती रहती है जिसमे अनेकों जाने जाती है। आज भी एक ऐसी ही घटना की खबर अल्मोड़ा से आ रही है।जानकारी इस प्रकार है कि 35 वर्ष के नवीन धौलादेवी विकासखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थे। वह नैनीताल के पहाड़पानी क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के समय उनकी ड्यूटी सीएचसी धौलादेवी में थी। कुछ दिन पहले वे अपने अन्य साथियों के साथ कार यूके 06 एसी 7080 से खेती गांव की तरफ जा रहे थे। कार उन्ही की थी। उनके अलावा कार में चार लोग (ललित बिष्ट, चंद्रशेखर और लोकेश कुमार पांडेय) थे। जैसे ही भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास कार पहुंची वहीं ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद कार बेकाबू हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड: हमारी जमीन ले लो हमको मुआवजा भी नहीं चाहिए, सड़क के लिए ग्रामीणों ने CM को लिखा पत्र..

आपको बता दें, खाई लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी थी। खाई में गिरने के कारण कार की तो बुरी हालात हुई ही लेकिन इसके साथ साथ नवीन को बहुत गंभीर चोटें भी आयी।नवीन के अन्य साथी भी घायल पड़े थे। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस हादसे की सूचना मिली तो उन्होंने उनके बचाव के कार्य शुरू किए। लेकिन नवीन नहीं बच सके। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। साथ में चालक दीपक कुमार भी गंभीर रूप से चोटिल हुए है। सभी लोगो को सीएचसी धौलादेवी लाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हे जिला अस्पताल भेज दिया गया।सीएचसी के चिकित्सा और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी नवीन चंद्र के निधन पर अपना शोक जाहिर किया। दूसरी ओर नवीन के घर में उनकी मृत्यु की खबर से कोहराम मच चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here