Home उत्तराखंड उत्तराखंड न्यूज़: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार छात्राओं को कुचला, एक...

उत्तराखंड न्यूज़: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार छात्राओं को कुचला, एक की मौत..

0
Car accident in nanital one student died

रामनगर- काशीपुर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी जिसमे दो लड़कियां सवार थी। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक स्कूटी सवार लड़की की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से खयाल हो गई। कार चालक मौके पर ही फरार हो गया। जब ये खबर उनके परिवार जनों को मिली तो उनका रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, दिया जो कि बबांघेर निवासी सिर्फ 15 साल की थी और नवीं कक्षा में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि दिया रविवार को शाम को कोसी रोड स्थित अपनी दोस्त वंशिका के साथ काशीपुर गई थी और जब शाम को वो वापिस लौट रही थी तो, वो दोनो स्कूटी पर सवार होकर घर आ रहे थे। और स्कूटी दिया चला रही थी फिर जैसे ही वो दोनो रामनगर की सीमा के पास हल्दुआ छेत्र में ध्यानी फार्म के पास आए तो एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोर से टक्कर मार दी, इस हादसे में दिया कि मौके पर ही मौत हो गई। और पीछे बैठी वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस हादसे की जानकारी पीरूम द्वारा पुलिस को दे दी गई।और जब ये ऐक्सिडेंट हुए तो वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस ने आ के दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दिया को मृत घोषित कर दिया। दिया के पिता यहां किराए पर रहते है और वो हलदुआ में मकान बना रहे हैं। दिया के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।पुलिस जांच में जुट गई है और वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को ट्रेस कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक अल्टो कार ने स्कूटी पर टक्कर मारी थी, पुलिस का कहना है कि जल्द कार चालक को पकड़ा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here