देहरादून: उत्तराखंड की सरकार ने विभाग को खाली पदों की जानकारी देने को कहा है। त्रिवेंद्र सरकार ने इस मामले में बैठक रखी। जहां अनेक पदों पर रिक्त भर्तियों के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए गए। ऊर्जा निगम में भी खाली सीट के बारे में सचिव राधिक झा को इसके बारे में जानकारी देने और खाली सीटों को भरने को कहा गया है। ऊर्जा सचिव ने कहा है कि पदोन्नति के खाली सीटों पर पात्र कार्मिकों की डीपीसी जल्द कराई जानी चाहिए। उन्होंने कार्यरत कार्मिकों के ईएसआइ और पीएफ की राशि की नियमानुसार कटौती से संबंधित कार्मिक के खाते में जमा कराने के निर्देश भी दिए है।
यह भी पढ़े: भतीजे के साथ अवैध संबंधों के कारण पत्नी ने अपने पति की करवा दी हत्या…जानिए आगे क्या हुआ
इसके साथ ही उन्होंने उनके वेतन को समय पर बैंक खाते में भुगतान करने को भी कहा है। विभाग में अगर कार्यरत ठेकेदारों के अधीन कोई श्रमिक काम कर रहा है तो उन्हे न्यूनतम मजदूरी मिलेगी साथ ही पीएफ व ईएसआइ की कटौती भी होगी। अगर समय पर पदोन्नति और भर्ती नहीं होगी तो इसकी जवाबदेह विभागीय अधिकारी होंगे। इसके अलावा सहायक अभियंता और अवर अभियंता के भी लगभग 105 पद खाली है, इसके लिए सीधी भर्ती रखी जाएगी। परीक्षा जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर करवायेगा। जल्द ही ऊर्जा निगम और विश्वविद्यालय में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होंगे । इसके साथ साथ सहायक अभियंता और अवर अभियंता के सीनियर सम्बन्धी लंबित प्रकरणों का
हाईकोर्ट व ट्रिब्यूनल में परीक्षण की जाएगी। इसके साथ ही नियम के अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।







