भगवान ने स्त्री और पुरुष की शारीरिक रचना भिन्न भिन्न बनाई है | इन दोनों को इसलिए अलग अलग बनाया है कि यह दोनों संसार में आगे बढ़ सके | लेकिन बलात्कार जैसी समस्या में स्त्री को मजबूर होना पड़ता है | बलात्कार की कई खबरे टीवी पर सुनने को मिलती है | ऐसी घटना कई ना कही जगह पर होती है। स्त्री यह प्राचीन और आज के समय में भी स्वतंत्र नही है | स्त्री कही जगह पर ऐसे अकेले नही जा सकती है | कुछ लोगों का स्त्रियों पर यह कृत्य बहुत क्रूरता भरा होता है | छोटी छोटी बच्चियों और महिलाओं का बलात्कार किया जाता है | ऐसा ही एक घटना उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार से आ रही है जहां एक नाबालिक के साथ गैंगरेप किया गया है।
यह भी पढ़े: शराब पीकर लगवाई डॉक्टर ने कोरोना वैक्सीन….अब अस्पताल में भर्ती….आगे पढ़े.
जी हां आज कोटद्वार के कोतवाली क्षेत्र से यह खबर सामने आयी है इस खबर को सुनते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया है। पहाड़ी क्षेत्र से में ऐसे वारदात की अपेक्षा कोई नहीं करता। पहाड़ी क्षेत्र में प्यार और भाईचारा देखने को मिलता है, यहां के शांत माहौल के लिए लोग बाहर से आते है, लेकिन इस खबर से सभी लोगो में हड़कंप मच चुका है। नाबालिक के परिजनों ने पुलिस में 3 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के लिये दो टीमें बनाई और तीनों आरोपियों को कोटद्वार के आसपास के क्षेत्रों से गिरफ्तार किया। कोटद्वार के सीओ अनिल जोशी ने जानकारी दी कि कमला नेहरू मार्ग दुगड्डा के रहने वाला 27 वर्ष का राहुल, कौड़िया बालासौड का रहने वाला 18 वर्ष का रिहान और कौड़िया पुल नजीबाबाद रोड का रहने वाले आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। अब उन्हे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।