Home उत्तराखंड हल्द्वानी: अगर जल्द ही नहीं किया यह काम तो 60 हजार राशन...

हल्द्वानी: अगर जल्द ही नहीं किया यह काम तो 60 हजार राशन कार्ड होंगे बंद….

0
60 thousands ration cards to be closed soon on not linking aadhaar with ration card

सरकार की ओर से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को जमीन पर उतारने के लिए राशन कार्ड में दर्ज परिवारों के सभी सदस्यों के आधार मांगने का कार्य पिछले छह महीने पहले से शुरू किया था। प्रधानमंत्री की “एक देश एक राशन कार्ड” योजना के अंतर्गत किसी भी क्षेत्र के नागरिक राशन कार्ड के माध्यम से देश के किसी भी राज्य से पीडीएस राशन की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे | इस बात की घोषणा केंद्रीय खाद्य मंत्री और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान जी के द्वारा की गयी थी। इस योजना के तहत देश के लोग किसी भी राज्य की पीडीएस की दुकान से अपने हिस्से का राशन लेने में पूर्ण रूप से स्वतंत्र रहेंगे लेकिन कुछ जगह इस योजना को बहुत हल्के में लिया जा रहा है।

यह भी पढ़े: शराब पीकर लगवाई डॉक्टर ने कोरोना वैक्सीन….अब अस्पताल में भर्ती….आगे पढ़े.

नैनीताल जिले के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां इस योजना को ना मानने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यानि बहुत से परिवार ऐसे है जिनका राशन कार्ड से आधार लिंक अभी तक नहीं हुआ है। इसीलिए इन सभी परिवार वालों का राशन कार्ड फर्जी माने जाएंगे और साथ ही फरवरी के महीने से उन्हे राशन नहीं मिलेगा। वैसे तो अभी सभी के लिए 12 दिन यानि 31 जनवरी तक का समय और है लेकिन नैनीताल जिले में अभी भी 60000 यूनिट्स ऐसी है जिन्होंने यह योजना हल्के में ली है यानि अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं करवाया है। नैनीताल जिले में 106854 बीपीएल यानी सफेद कार्ड,15774 अंत्योदय लाल कार्ड और 111516 एपीएल कार्ड पीला कार्ड राशन धारक हैं।जिसमे 12000 यूनिटों का आधार लिंक दिसम्बर के महीने में हुआ है। लेकिन बहुत से यूनिट अभी भी आधार से लिंक नहीं किये गए है। और उनके पास अब सिर्फ 11 दिन शेष है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here