रोहित जोशी उम्र 24 वर्ष ग्राम सिलौनी, सौन पट्टी, वड्डा का रहने वाला। उसके पिता का नाम मोहन चंद्र जोशी था। उसका एक बड़ा और छोटा भाई है। घटना इस प्रकार है कि सोमवार को रोहित अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मनाने दोस्तों के साथ चंडाक रोड गया था। रात करीब साढ़े 9 बजे रोहित व उसके अन्य साथी वहां मौजूद झरने से कुछ ही दूरी पर नाच रहे थे।
यह भी पढ़े: शराब पीकर लगवाई डॉक्टर ने कोरोना वैक्सीन….अब अस्पताल में भर्ती….आगे पढ़े.
लेकिन नाचने के दौरान ही रोहित का पैर फिसला और वह खाई में जा गिरा और इसके बाद नीचे सड़क पर जा गिरा। यह देख उसके सभी दोस्तों में हड़कंप मच गया। जैसे तैसे वे रोहित को अस्पताल लाए। लेकिन पहुंचने से पहले ही रोहित की मृत्यु हो चुकी थी। डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया था। इसी के साथ पुलिस तक भी यह खबर पहुंची तो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया लेकिन परिजनों के द्वारा अभी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं रोहित के मृत्यु की खबर सुन परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।







