उत्तराखंड हरिद्वार जिले से एक खबर आई है कि, जेल में बंदी रक्षकों पर जेल में बंद दो सगे भाइयों को पीटने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने पांच बंदी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया है। दोनों पीड़ित भाई लक्सर के रहने वाले हैं और उन दोनों पर गैंगरेप का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद से दोनों सगे भाई जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ितों के अनुसार कुछ दिन पहले उनका खाने को लेकर बंदी रक्षकों के साथ विवाद हो गया था और इसी विवाद के चलते बंदी रक्षकों ने दोनों भाइयों को बड़ी बेरहमी से पीटा, जिससे उनको काफी चोटें भी आईं हैं। बाद में जब बंदियों के पिता उनसे मिलने जेल पहुंचे तो उन्होंने पिता को बंदी रक्षकों की करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद युवकों के पिता ने 5 बंदी रक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया और उन सबके खिलाफ सिडकुल थाने में केस दर्ज करा दिया है।
जिन 5 बंदी रक्षकों पर मारपीट के आरोप लगे हैं, उनमें बंदी रक्षक मुकेश , रोशन सिंह, देवेंद्र रावत, कुलदीप सिंह और पुष्पेंद्र सिंह शामिल हैं। युवकों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जिन युवकों संग मारपीट की गई उनका नाम साहेब और जुबेर है। ये दोनों गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद है और दोनों भाईयों को जिला कारागार के बैरक नंबर-7 में रखा गया है।
सिडकुल थाना पुलिस ने बताया कि हरिद्वार के लक्सर में रहने वाले रियाजुल ने हरिद्वार जेल में तैनात बंदी रक्षकों के खिलाफ तहरीर दी थी कि बंदी रक्षकों ने जेल में बंद उनके बेटों के साथ मारपीट की है और पिता रियाजुल ने बताया कि 13 जनवरी को वो अपने बेटों से मिलने जिला कारागार गए थे। तब बेटों ने उन्हें जेल में हुई सरी घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पांच बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।







