Home उत्तराखंड लाइव न्यूज़ डिबेट में हुई हाथापाई, पाकिस्तान की यह वीडियो हो रही...

लाइव न्यूज़ डिबेट में हुई हाथापाई, पाकिस्तान की यह वीडियो हो रही खूब वायरल…

0
Two pakistani leaders fights in a live debate video goes viral on social media

इस बात में कोई शक नहीं है कि राजनीति एक जुबानी जंग का मैदान है। यहां हर कोई आकर बहुत सी बातों में फस जाता है। वाद-विवाद राजनीति की एक आम बात है। एक नेता का दूसरे नेता पर दोषारोपण करना भी हमने अक्सर न्यूज में देखा है। गम्भीर से गम्भीर आरोप लगाए जाते है। सभी नेता अपनी सफाई देने के लिए इस डिबेट जैसी जंग में कूद पड़ते है। यह बहुत बार हमे टीवी पर आसानी से देखने को मिलता है। कई बार तो लड़ाई हद से ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन नेता अपने आप और अपने गुस्से पर किसी तरह काबू पा लेते है।

लेकिन इस बार पाकिस्तान में इससे बिल्कुल विपरीत किस्सा हुआ है। जी हां पाकिस्तान का एक डिबेट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे डिबेट के दौरान नेता एक दूसरे के साथ मार पीट करते नजर आ रहे है।वीडियो में एक नेता दूसरे को बोलता नजर आ रहा है कि मैं किसी को बर्दाश्त नहीं करता। तो इसी बात पर दूसरा नेता भी भड़क उठता है और कहता है कि मैं भी नहीं करता हूं। इसी के साथ वह पहले नेता को धक्का देकर नीचे गिरा कर लात मारता है।इसके बाद क्या था। नेताओं की जुबानी जंग हाथापाई में बदल गई। देखते ही देखते दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। हालांकि वहां पर मौजूद अन्य लयोगों ने आकर बीच-बचाव करके लड़ाई को रोक दिया।

यह भी पढ़े: 996 पदों की पुलिस पदोन्नति भर्ती के विज्ञप्ति जारी, करें ऑनलाइन आवेदन

यह वीडियो कनाडियन पत्रकार तारिक फतह के द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है।साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘एक देश इतने उत्पादन कैसे करता है …पाकिस्तान कैसे करता है?इस वीडियो के वाइरल होते ही इसकी बहुत आलोचना की जा रही है,यहां तक कि खुद पाकिस्तान के लोग खुद इसकी आलोचना कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here