देवभूमि उत्तराखंड पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है, जानकारी के अनुसार नेपाल प्रशासन ने पिथौरागढ़ जिले के मालपा महाकाली नदी पर झील की फटने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल प्रशासन के साथ अब भारत भी सतर्क हो गया है। भारतीय प्रशासन के पास इस बारे में फिलहाल कोई भी रिपोर्ट नहीं है। अलर्ट जारी करते हुए नेपाल ने महाकाली और शारदा किनारे और नदी में काम कर रहे लोगों को सतर्कता बरतने को कहा था।
पिथौरागढ़ जिले की सीमा नेपाल और चीन जैसे देशों से सटी हैं, और झील फटेगी तो बहुत बड़ी बाढ़ अहा जाएगी और नेपाल के साथ भारत में भी इसका भयानक रूप देखने को दिखेगा।
रिपोर्ट जारी करते हुए नेपाल सीमांत कंचनुपर के जिला प्रशासन कार्यालय सतर्कता बरतने को कहा था। कृष्णानंद ने ये रिपोर्ट जारी की है। उन्होंने बताया था कि झील में जमा पानी बड़ी तबाही का कारण बन सकता था, साथ ही उन्होंने झील में रहते हुए मजदूरों को अलर्ट किया गया है।






