Home उत्तराखंड उत्तराखंड – सोशल मीडिया के जरिए अगर देश विरोधी कमेंट किया…..तो...

उत्तराखंड – सोशल मीडिया के जरिए अगर देश विरोधी कमेंट किया…..तो होगी करवाई…… जानिए आगे…..

0
उत्तराखंड - सोशल मीडिया के जरिए अगर देश विरोधी कमेंट किया.....तो होगी करवाई...... जानिए आगे.....

देश के सभी निवासियों के लिए एक खबर है कि अगर कोई भी विदेश जाएगा तो सोशल मीडिया पर देश और साथ ही समाज के खिलाफ देश विरोधी कमेंट न करें अगर ऐसा हुआ तो आपका पासपोर्ट वैरिफिकेशन मुश्किल में पड़ सकता है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने निर्देश दिए हैं कि देश विरोधी टिप्पणीयां करने वालों पर पुलिस की नजर तेज रहेगी। और अब पासपोर्ट वैरिफिकेशन और लाइसेंस के वक्त आधार बनाया जाएगा और पुलिस मुख्यालय में दो दिवसीय पुलिस काफ्रेंस के समाप्त होने के बाद डीजीपी अशोक ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरियेह कहा कि सोशल मीडिया पर कई लोग देश विरोधी टिप्पणी कर के हालात बिगाड़ने की कोशिश करते रहते हैं और ऐसे लोगों की निगरानी पुलिस खुद ही करेगी। और साथ ही पुलिस सोशल मीडिया पर इस प्रकार की टिप्पणी करने वालों पर नजर के साथ रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखेगी।

डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस में योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि पुलिस बैरकों का नाम अब स्थानीय नदियों और पर्वत चोटियों के नाम पर रखा जाएगा।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट कोर में शामिल छात्रों को प्रोत्साहन के तौर पर वर्दी भी प्रदान की जाएगी। नीचे रैंक पुलिस कर्मियों को वर्दी नहीं उसके बदले भत्ता दिया जाएगा। रुड़की, डोईवाला, और साथ ही ऊधमसिंहनगर में कुल चार जगह ट्रैफिक थाने खोले जाने की भी तैयारी बनाई हुई है। पुलिस कांफ्रेंस का आयोजन उत्तराखंड में काफी लबमे समय से किया और साथ ही सभी पुलिस अधिकारि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here