देहरादून में भी रोड एक्सिडेंट की घटनाएं दिन प्रतदिन सुनने को मिल रही है । ज्यादा तर इसका शिकार युवा वर्ग के बच्चे हो रहे है। इसी ही एक दर्दनाक घटना उत्तराखंड के देहरादून से भी आ रही है जहां राजपुर रोड स्थित जाखन में बाइक पेड़ से टकराने से डीआइटी कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि देर रात गुरुवार को पतंजलि स्टोर जाखन के पास एक मोटर साइकिल पेड़ से टकरा गई और इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जल्द से जल्द कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया जहां हेमंत सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका साथी विवेक जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे फिर महंत इंद्रेश हॉस्पिटल रेफर किया गया जिसके बाद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक घंटाघर की तरफ जा रहे थे और बाइक को बहुत तेजी से चला रहे थे उसके बाद फिर पतंजलि स्टोर जाखन के पास बाइक पेड़ से टकराई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक डीआइटी कॉलेज में एमबीए द्वितीय सेमेस्टर में पढ़ रहे थे। कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में मृतक का शव को रखा गया है। बताया जा रहा है कि उनके परिवारवालों को सूचित किया जा रहा है और मौके पार उनके स्कूल के दोस्त भी पहुंच चुके हैं ।







