उत्तराखंड में आज सुबह से मौसम का मिजाज कुछ बदला – बदला सा लग रहा है। सुबह देहरादून में भी धुंध देखने को मिली और मैदानी इलाकों में भी कोहरा छाया हुआ है, बाकी के कुछ हिस्सों में थोड़ी धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है कि आज से अगले तीन दिन तक हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 से 16 फरवरी तक चमोली, उत्तरकाशी साथ ही पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं।
कहा जा रहा है कि राजधानी देहरादून में बादल छाए रहेंगे और हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड के रितु आलोक शाला के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने कहा कि शनिवार को अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। और शनिवार को दून में मौसम ने करवट बदली। दून में सुबह हल्के बादल छाए रहे। कोहरा छा जाने के कारण एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। कोहरे के कारण चालकों को सुबह के समय लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे हैं।







