नैनीताल – सोमवार को नवागन्तुक जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की, साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा जनपद के विकास और जनहित के लिए जो भी घोषणाऐं की गई है उनको क्रियान्वयन प्राथमिकता में शामिल करें। साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास एवं जन आकांक्षाओं की घोषणाऐं की हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के प्रस्ताव समस्त औपचारिकताएं पूरा करते ही शासन को भेजे और जो प्रस्ताव शासन को पेष किया जा चुके हैं और वर्तमान में लम्बित हैं उनके प्रभावी अनुश्रवण के लिए उच्चाधिकारियों और शासन के विभागीय अधिकारियों से बात करें।
2017 वर्ष से जनवरी 2021 तक मुख्यमंत्री द्वारा कुल 165 घोषणाऐं की गयी हैं, जिसमें लोनिवि की 47, शहरी विकास की 13, सिंचाई विभाग की 6, जल निगम को 15, उच्च शिक्षा की 3, नलकूप की 10, जल संस्थान की 10, विद्यालयीय शिक्षा 10, ग्रामीण सड़के एवं ड्रेनेज विभाग की 2, महिला सशक्तिरण एवं बाल विकास 5, पर्यटन 6, समाज कल्याण 5, ग्राम्य विकास 3, उद्यान और दैवीय आपदा, सैनिक कल्याण, खेल विभाग की 2 – 2 युवा कल्याण एवं चिकित्सा विभाग की 5 – 5 घोषणाऐं शामिल हैं। और संस्कृति विभाग, सहकारिता, सूचना विभाग, विद्युत, परिवहन, कार्मिक भू-लेख, वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, वन विभाग की 1 – 1 घोषणा शामिल हैं।
नरेन्द्र सिंह भण्डारी मुख्य विकास अधिकारी ने ये बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अब तक कुल 165 घोषणाओं में से 110 घोषणाऐं पूरी हुई हैं और वर्तमान में जनपद स्तर पर 14 घोषणाऐं लम्बित हैं साथ ही शासन में 41 घोषणाऐं लम्बित हैं, कुल मिलाकर लम्बित घोषणाऐं 55 हैं।