Home उत्तराखंड उत्तराखंड – उत्तराखंड को मिली पहली महिला कमांडो फोर्स और चीता पुलिस.....

उत्तराखंड – उत्तराखंड को मिली पहली महिला कमांडो फोर्स और चीता पुलिस.. मास्टर शिफूजी के प्रशिक्षण में मिली ट्रेनिंग

0
Uttrakhand-first-woman-commando-force

देहरादनू में पुलिस लाईन उत्तराखण्ड की महिला कमांडो फोर्स और स्मार्ट चीता पुलिस का शुभारंभ किया गया। हमे बताते हुए गर्व हो रहा है कि ये उत्तराखंड की पहली महिला कमांडो फोर्स है जिसको ग्रेंड मास्टर शिफूजी ने ट्रेनिंग दी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य देश का चौथा राज्य बन गया है जहां पुलिस विभाग में महिला कमांडो को तैयार किया गया है।

इन सभी महिला पुलिस कमांडो को बेहतर प्रशिक्षण देने वाले शिफू शौर्य भारद्वाज का आभार व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मात्र एक आग्रह पर यह प्रशिक्षण दिया और साथ ही यह प्रशिक्षण शिफूजी द्वारा निःशुल्क दिया गया है।

साथ ही उनका कहना है कि किसी भी विद्या में सबसे बड़ा उद्देश्य आत्म सुरक्षा होना चाहिए। आने वाले भविष्य में अन्य संगठनों का सहयोग लेकर इसके लिए अधिकारियों को योजना बनाने को कहा गया है और राज्य में इस तरह एक बहुत बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा सके। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का कहना है कि महिला सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार के द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। और पति की पैतृक सम्पति में पत्नी को सह खातेदार बनाया है, उत्तराखंड ऐसा निर्णय लेने वाला देश का पहला राज्य बना है।

इस समय में महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री का कहना है कि हमारी बेटियां सशक्त और उसके साथ ही मजबूत होनी चाहिए और इसी सोच को लेकर अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। इन्फेन्ट्री और सीमाओं पर देश की बेटियां जा रही हैं, तो महिला शक्तिकरण ही है जो उन्हे आत्मबल बना रहा है। आईएनएस तरंगिणी में पांच महिलाओं ने 18 हजार किमी की जोखिम भरी यात्रा पूरी की। आज बेटियां फाइटर जेट उड़ा रही हैं। सभी बेटियों को अपना आत्मबल बड़ा कर आगे चलना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here