रायपुर – खबर है की रायपुर में कटोरा तालाब के ऐप्स एक नकली पुलिस वाले को पकड़ा गया है जो की रितेश पंजवानी के फास्ट फ़ूड दुकान में घुसकर दुकानदार से वसूली करने लगा और उसे धमकी भी दी।
बताया जा रहा है की सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जानकारी के मुताबिक 4 मार्च को देर रात एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में रितेश नमक वक्ति की दुकान में पहुंचा और दुकानदार से पैसों की मांग करने लगा।
बताया जा रहा है की इस से पहले भी उसने 25 फरवरी को दुकानदार से पैसों की मांग की । बताया जा रहा है की उसकी नेम प्लेट में मोहन सोना लिखा हुआ था। उसके बाद दुकानदार ने फिर सिविल लाइन थाना पुलिस को इस बारे में सूचना दी.
जिसके बाद पुलिस ने तुरंत वहां पहुंचकर फर्जी मोहन सोना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 419 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया। उसके खिलाफ आगे की कारवाई की जाएगी।







