हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में एक्सीडेंट के चलते दो युवकों की मौत हो गयी। दोनों युवक बाइक में जा रहे थे, जिस दौरान एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक पर टक्कर मारी। इस हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। इनमें से एक का नाम शमीम और दूसरे का नाम जाकिर था। आपको बता दें, ये दोनों युवक बिहार के रहने वाले थे।
शमीम और जाकिर नोएडा में एक फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों युवक कलियर में जियारत करने आये हुए थे। इसके बाद दोनों रविवार की देर रात अपने घर वापस बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान एक अनजान गाड़ी ने इन्हें जोरदार टक्कर मारी।
दोनों युवकों की तुरंत घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से पुलिस अज्ञात वाहन को ढूढ़ने में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक शमीम और जाकिर के परिजनों को उनकी मृत्यु की खबर दे दी है।
अज्ञात वाहन का पता लगाकर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करेगी। लेकिन अभी भी पता नहीं चल पाया है कि वह अज्ञात वाहन किसकी थी और कौन सी वाहन थी। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।हमारी सभी खबरों को गूगल न्यूज़ पर पड़ने के लिए फॉलो करें. Dainik Circle News पर