सभी बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है जहां, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोनाकाल में लोगों की मदद की थी इस बार भी वो सभी बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर लाए हैं। आपको बता दें की महान सोनू सूद ने एक ऐप लॉन्च किया है, जिसमें वो एक लाख लोगों के लिए नौकरी का अवसर लेकर आ रहे हैं, और उन्होंने ये खबर सोशल मीडिया के माध्यम से बताई है। आपको बता दें की सोनू सूद ने अपने ट्वीट में गुड वर्कर एप्लिकेशन के बारे में बताया है, जिससे वो लोगों को नौकरी दिलवाने वाले हैं।
सोनू सूद ने ट्वीट करके लिखा की, नया साल, नई उम्मीदें, नई नौकरी के अवसर और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम, प्रवासी रोजगार अब है गुडवर्कर। आज ही सभी लोग गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें। और उन्होंने ये भी बताया की, एक लाख लोगों के लिए नौकरियों की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया की अगले 5 सालों के अंदर काम के जरिए वो करीब 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलने की योजना बना रहे हैं। सोनू सूद का दिल बहुत ही बड़ा है। और ये हम सब भी जानते हैं, की उन्होंने कितने लोगों को घर पहुंचाया था ये ही नही बल्कि विदेशों में भी उन्होंने लोगों को उनके घर तक पहुंचाया था। इसे बोलते हैं, एक सच्चा इंसान जो अपने बारे में न सोच कर लोगों के बारे में भी सोचे। सभी लोग इस खबर से बहुत कुछ है की अब वो बरोजगारों लोगों की मदद के लिए आगे आएं हैं। सभी के दिलो में उन्होंने अपनी जगह बना ली है।







