अजीम अंसारी, यह वह शक्श है जिन्होंने बीते कुछ दिनों पहले उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुहार की थी वह उनकी शादी करवायें। उन्होंने अखिलेश यादव से यह गुहार इसलिए कि थी क्योंकि अजीम का कद 2.5 फुट है। जिसके कारण उन्हें शादी के लिये लड़की मिल पाना कठिन हो रहा था। अजीम की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनकी शादी कराने की गुहार बहुत तेजी से वायरल हो गयी। जिसके चलते अब 26 वर्षीय अजीम अंसारी की शादी करने की इक्छा पूरी होती नजर आ रही है।
हमने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अब 3 लड़कियों के परिजन अपनी बेटी की शादी अजीम से करवाना चाहते हैं। अब देखना यह है कि अजीम और उनला परिवार किस लड़की को पसंद करते हैं। इस बात को लेकर अब अजीम के घर पर विचार विमर्श चल रहा है। अजीम के एक परिजन ने बताया कि जिस परिवार के साथ सहमति अच्छी बनेगी, उस परिवार की लड़की के साथ अजीम की शादी होगी।
टिहरी गढ़वाल: SSP तृप्ति भट्ट ने गांव वालो से मारपीट करने वाले दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड…
आपको बता दें, अजीम कैराना के मौहल्ला चौक के निवासी है। उनकी उम्र 26 वर्ष है और कद 2.5 फुट। अजीम के चाचा निसार अंसारी ने बताया कि 3 जगहों से अजीम के लिए रिश्ता आ चुका है। पहला ग़ाज़ियाबाद से, दूसरा दिल्ली से और तीसरा गजरौला से। उन्होंने यह भी बताया कि अजीम के परिजन सबसे पहले दिल्ली वाली लड़की के परिजनों से शादी की बात करने जाएंगे। दोनों परिवार की यदि आपस मे सहमति बनती है तो जल्द ही हमे अजीम की शादी की खबर भी मिल सकती है।