प्रेमिका ने फेंका अपने ही प्रेमी पर तेजाब, युवक की इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत….

0
Girl kills her boyfriend by throwing acid on him in Agra

आज के इस दौर में एक तरफ जहां लोग प्यार में जान दे भी सकते हैं। तो दूसरी वही लोग अपने ही प्रेमी या प्रेमिका की जान भी ले लेते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। ऐसे ही एक खबर उत्तरप्रदेश के आगरा से सामने आयी है। जहाँ एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इससे प्रेमी देवेंद्र की मौत हो गयी। दरअसल बीते दिन सोनम नाम की एक लड़की ने अपने प्रेमी देवेंद्र के चेहरे समेत पूरे शरीर पर तेजाब फेंक दिया। इसके कारण देवेंद्र का पूरा शरीर झुलस गया। युवक को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। लेकिन आज युवक ने दम दौड़ दिया और उसकी मृत्यु हो गयी।

हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक सवार पति-पत्नी को पत्थर से कुचल-कुचल कर मार डाला.. (dainikcircle.com)

अब हम आपको पूरा मामला बताते हैं, आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रेमिका ने प्रेमी के ऊपर बिना सोचे समझे तेजाब फेंक दिया। दरअसल बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों एक साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। जिसके बाद देवेंद्र की शादी कहीं और तय हो गयी। जैसे ही इसकी सूचना प्रेमिका सोनम को मिली, वह गुस्से से आग बबूला हो गयी। देवेंद्र का रिश्ता कहीं और तय हो गया था। इसपर सोनम भड़क उठी और उसने देवेंद्र पर तेजाब फेंक दिया। जिसके कारण आज इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। बता दें, मृतक युवक की 5 बहनें भी थी जो अपने भाई की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। लेकिन आज ही देवेंद्र की मौत हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here