गुजरात के अहमदाबाद से आयी एक चौंकाने वाली खबर। जहां मामा और एक युवक के बीच आपसी वाद विवाद के चलते 6 महीने की मासूम बच्ची मौत के मुंह में जाने से बची। यह मामला शहर के रामोल सोसाइटी का है। दरअसल मामा अपनी भांजी को गोद में लेकर घूम रहा था। तब अचानक एक हमलावर ने मामा पर पीछे से किया। इस हमले में मामा के हाथ से बच्ची छूट गयी।
जिस समय हमला हुआ उस समय मामा के साथ उनका एक साथी भी था जिससे वह बात कर रहे थे। लेकिन जब हमलावर ने मामा पर डंडे से हमला किया तो मामा के हाथ से बच्ची छूट गयी। इसके बाद बच्ची को भूलकर दोनों मामा और उनके साथी हमलावर से भिड़ गये। बच्ची जमीन पर गिरी पड़ी थी। गरीमत रही कि मासूम को कोई चोट नहीं आयी। यह पूरी घटना रामोल सोसाइटी के सीसीटीवी में कैद हो गयी।
चलिये अब जानते हैं कि हमलावर आखिर था कौन और उसने क्यों बच्ची के मामा पर हमला किया। बच्ची के मामा का नाम कृष्णनंदन है। वह सोसाइटी के नए चेयरमैन है। इस दौरान उनकी सोसाइटी में ही रहने वाले जीएस राठौड़ से विवाद हुआ था। यह विवाद इसलिये हुआ क्योंकि राठौड़ ने सोसाइटी मेंटेनेन्स के पैसे देने से इनकार कर दिया था।
इसपर कृष्णनंदन ने राठौड़ का पोस्टर सोसाइटी में लगवा दिया। इसी के चलते राठौड़ कृष्णनंदन से नाराज़ हो गये। उन्होंने मौका देखकर कृष्णनंदन पर उस समय डंडे से हमला किया जब वह अपनी भांजी के साथ टहल रहे थे। उस दौरान कृष्णनंदन को उनका एक साथी मिल गया और वह उनसे बातचीत कर रहे थे। तभी राठौड़ ने डंडे से कृष्णनंदन पर हमला कर दिया और उनके हाथ से भांजी छूट कर जमीन पर गिर गयी।







