आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर से दुखद खबर सामने आ रही है जहां, में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं। और कई जवान खयाल हो गए। मारने वाले में 4 सीआरपीएफ और एक डीआरजी का जवान है। इसके साथ ही कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। बताया जा रहा है की, ये मुठभेड़ अभी भी तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में जारी है और इसकी पुष्टि एसपी कमल लोचन कश्यप ने दी है। बताया गया है की, झीरम हमले के मास्टरमाइंड हिड़मा के गांव में हुई है। और हमला करने वाले भी नक्सली उसी की टीम के सदस्य थे।
खबर थी की, काफी लंबे समय से गांव में नक्सलियों का जमावड़ा लग रहा था। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 10 दिन के अंदर यह दूसरा नक्सली हमला है। इससे पहले 23 मार्च को भी हमले में भी 5 जवान शहीद हुए थे। यह हमला नक्सलियों ने नारायणपुर में IED ब्लास्ट के जरिए किया था।
वहीं इस जानकारी के बाद तर्रेम थाने से डीआरजी, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे, और उसी के दौरान दोपहर में जंगल में नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों को रेस्क्यू कराने के लिए चॉपर रवाना कर दिया गया। खबर है की अभी भी मुठभेड़ जारी है।