दुखद: शहीद जवानों को संख्या हुई 22, इतने जवानों के शव जंगल में मिले..9 नक्सली भी ढेर..

0
22 jawan are martyred in Bijapur Chhattisgarh encounter

छत्तीसगढ़ – बीते शनिवार को सुकमा-बीजापुर में हुए नक्सलियों के हमले में, नई खबर सामने आई है जहां, सुरक्षाबलों के 22 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं इस एनकाउंटर में 9 नक्सली भी मारे गए हैं। जिसमे से एक शव महिला नक्सली का मिला है। वहीं इस मामले में बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया है की, छत्तीसगढ़ के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने बताया कि शुक्रवार रात बीजापुर के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना थी। जिसके बाद रात को बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में करीब दो हजार जवानों को रवाना किया गया था ।

शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब सुकमा जिले की सीमा पर जोनागुड़ा गांव के करीब सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो हुई, और यह मुठभेड़ करीब 3 घंटे से ज्यादा चली। इस मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए। वहीं 30 जवान भी घायल हो गए हैं,उनका इलाज चल रहा है। और इसके साथ ही कुछ जवान लापता भी हैं। वहीं मिली जानकारी अनुसार मुठभेड़ में मारने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here