इलाज के दौरान आधिक खून बहने से 4 महीने की गर्भवती की मौत, अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी फरार…

0
4 months pregnant woman named savitri died during operation in dineshpur area of udham singh nagar

पहले श्रीनगर और अब उधम सिंह नगर जिले से भी सामने आया एक जैसा मामला। जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद परिजनों ने पूरे अस्पताल में हंगामा मचा दिया है। अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मचारी हंगामा देख फरार हो गये। महिला 4 महीने की गर्भवती थी। उसे बीते शनिवार गर्भ में समस्या हुई जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गये। इलाज के दौरान महिला का काफी खून बह गया जिस कारण उसकी मृत्यु हो गयी।

महिला का नाम सावित्री था। वह अपने पति तपन घरामी के साथ दिनेशपुर के अमृतनगर में रहती थी। शनिवार को सावित्री को गर्भ में बहुत तेज दर्द हुआ। परिजन उसे नगर के ही एक अस्पताल में ले गये। डॉक्टरों ने कहा कि महिला का इलाज करना होगा। इलाज के दौरान सावित्री का काफी खून बहने लगा। जिसके बाद डॉक्टर उसे लेकर काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गये। लेकिन रविवार को महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण सावित्री की मौत हुई है।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को शांत करवाया। उसके बाद महिला के पति तपन घरामी ने अस्पताल के खिलाफ FIR की मांग की है। अस्पताल की लापरवाही के ऊपर इसलिए भी संदेह और ज्यादा होता है। क्योंकि डिप्टी सीएमओ ने कुछ महीने पहले अस्पताल की जांच की थी। जांच में पाया गया कि अस्पताल में अवैध रूप से ऑपेरशन कक्ष बनायें गये हैं।

साथ-साथ अस्पताल में अनेको खामियां निकलने के बाद उसे सील कर दिया गया था। लेकिन बाद में अस्पताल फिर से शुरू हो गया। अस्पताल में बहुत कम बार डॉक्टर आते थे। ओपीडी भी नहीं देखी जाती थी। जबकि अस्पताल में हर रोज कई गर्भवती महिलाएं आती है। इसके बावजूद भी डॉक्टर अस्पताल में बहुत कम उपस्थित रहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here