उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, मई से 2000 पुलिस के पदों पर भर्ती शुरू…डीजीपी ने जारी किया वीडियो…2 मिनट में पड़िए पूरी ख़बर..

0
good news new 2000 constable recruitment in uttrakhand police 2021

उत्तराखंड के युवाओं के लिये पुलिस में भर्ती होने का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। जी हाँ, खबर है कि राज्य की पुलिस भर्ती जल्द ही शुरू होने वाली है। राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने एक वीडियो जारी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही 2000 कांस्टेबल और 170 दरोगाओं की भर्ती शुरू होने वाली है। उन्होंने युवाओं को यह भी कहा कि वह किसी भी प्रकार की अफवाओं पर ध्यान न दें।

वीडियो द्वारा डीजीपी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के लिये सभी प्रकार की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि फिल्हाल इस प्रक्रिया में कुछ अड़चने हैं जिनके कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है।

लेकिन उन्होंने आश्वासन देते हुए यह भी कहा कि मई तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की पूरी कोशिश की जा रही है। दरअसल कांस्टेबल और इंसेक्टकर के पदों पर सीधी भर्ती होनी है। इसी कारण कुछ अड़चने आ रही है जिसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है।

इस बार यह भी खबर आ रही है कि अभ्यर्थी की उम्र बढ़ायी जाये। यह मांग भर्ती शुरू होने से पहले की गयी है। अगर कैबिनेट इस मांग को स्वीकार कर लेते हैं। तो जिन युवाओं की पुलिस भर्ती उम्र निकल गयी है उनके पास यह अच्छा मौका होगा। देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि अगर यह प्रस्ताव पास नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री आवास के सामने वे घेराव करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here